पांच दिन हमबिस्तर हुए तो उतर गया वर्षो के प्यार का नशा

0
2753

-पीड़िता ने लगाया शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण का आरोप
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा दे प्रेमी ने शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। घटना पांच अप्रैल की है। जब युवती अपने प्रेमी मुलायम यादव के साथ घर से भाग गई थी। वह उसे सिकंदराबाद ले गया। जहां उसका साथी काम करता है। दोनों वहां एक कमरे में पांच दिन रहे। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन, दोस्तों और उसके जीजा के कहने पर घर वापस भेज या। अब शादी से इनकार कर रहा है।

पुलिस को दी गई शिकायत में उसने यह आरोप नरबतपुर गांव निवासी मुलायम यादव पुत्र शिवनाथ यादव के उपर लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुलायम से उसका प्रेम संबंध था। उसने कहा चलो हम शादी करेंगे। मैं उसके साथ चली गई। मुगलसराय में पुलिस ने हमें पकड़ लिया। लेकिन, उसने कहा मैं इसके साथ शादी करने वाला हूं। पुलिस ने छोड़ दिया। लेकिन, वहां जाने के चार दिन बाद ही इसका मन बदलने लगा। 11 को मुझे वापस ट्रेन से बक्सर लाया। यहां लाकर छोड़ दिया। घर वालें भी मुझसे नाराज हैं। जिसके कारण हमें एक दिन महिला अल्पावास में रहना पड़ा। लेकिन, जब शिकायत एसपी नीरज सिंह के पास पहुंची तो उनके आदेश पर युवती की शिकायत मुफस्सिल थाने में शुक्रवार को दर्ज की गई। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here