‌‌‌गुप्तेश्वर पांडेय का बक्सर में स्वागत

0
783

-कुंवर विजय सिंह के यहां जुटे उनके चाहने वाले
बक्सर खबर। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शुक्रवार को बक्सर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी से सीधे कथावाचक बनने के बाद एक बार फिर वे चर्चा में हैं। शहर के चरित्रवन स्थित रानी कोठी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी थी। जहां भूमि विकास बैंक बलियां के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री पांडेय को जानने अनेक लोग एकत्र हुए थे।

उन सभी के साथ उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा की। मौके पर सिद्धेश्वरानंद बक्सरी, उमा पांडेय, अनिल उपाध्याय, शिवजी चौधरी, संजय सिंह, सरोज राजभर, श्रवण तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, भोला ओझा, विकास सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। पूछने पर ज्ञात हुआ, एक दिन पहले वे अपने गांव गेरूआबांध में आयोजित लक्ष्मीनारायण यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here