‌‌‌22 को होगा शस्त्रों का सत्यापन

0
381

– वंचित रह गए लोगों को मिला अंतिम मौका
बक्सर खबर। पंचायत चुनाव से पहले लाइसेंसी शस्त्रों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। पिछले दिनों दो तिथियां जारी की गई थी। उसमें कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो किसी कारण से सत्यापन नहीं करा पाए थे। उन्हें जिला प्रशासन ने एक और मौका दिया है। जिला शस्त्र पदाधिकारी के हवाले से जारी पत्र के अनुसार सभी थानों पर 22 सितम्बर को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन होगा। लेकिन, यह मौका अंतिम है।

इसका उल्लेख पत्र में किया गया है। इस दौरान जो लोग सत्यापन से वंचित रह जाएंगे। इनका लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। यह कार्य दिन के 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगा। शस्त्र कार्यालय के अनुसार 3 एवं 6 सितम्बर को पूरे जिले में दो दिनों का अभियान चलाया गया। अधिकांश शस्त्रों का सत्यापन कार्य पूरा हो गया। लेकिन, अभी भी बहुत से लोग इससे वंचित रह गए हैं। यहां एक बात गौर करने वाली है। जिन्होंने सत्यापन पहले करा लिया है। यह तिथि उनके लिए नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here