बेटी को वहशी के साथ हमबिस्तर कराना चाहती थी मां

0
2341

-परेशान किशोरी घर से भागी, महिला थाने में दर्ज हुई शिकायत
बक्सर खबर। महिला थाने के सामने एक चौंका देने वाला मामला आया है। महिला अल्पावास गृह में रह रही किशोरी ने आरोप लगाया है। उसकी मां के साथ एक व्यक्ति अक्सर घर में आता है। उसकी मां चाहती थी। उस व्यक्ति के साथ संबंध बनाए। मजबूर होकर मुझे घर से भागना पड़ा। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। महिला थानाध्यक्ष के अनुसार किशोरी का बयान दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच हो रही है। साथ ही मामले को न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा।

वहां से जो आदेश होगा। उसी के अनुरुप आगे की गतिविधि होगी। घटना कुछ दिन पुरानी है। शहर की सड़कों पर एक किशोरी घूम रही थी। उसे ऐसी हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसे महिला अल्पावास गृह भेज दिया गया। जहां काउंसलर ने जब उसकी आपबीती जानी तो महिला थाने को सूचना दी। अल्पावास गृह पहुंच महिला थानाध्यक्ष नितू प्रिया ने उसका बयान दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है। उसके पिता किसी दूसरे प्रदेश में रहकर कमाते हैं। घर में मां ही मालकिन है। इस वजह से वह परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here