‌‌‌ चौकीदार पुत्र की गोली मार हत्या, दो अन्य घायल

0
3171

-सीएसपी का संचालन करता था मृतक, रात के वक्त की घटना
बक्सर खबर। राजपुर थाना के देवढ़िया गांव में चौकीदार पुत्र टून-टून पासवान (35) पुत्र बिरजा पासवान (बिरजू) की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात दस बजे के लगभग हुई। गांव के ही कुछ लोग आए और उसे आवाज दी। दरवाजा खोल वह बाहर आया तो उन लोगों ने गोली चला दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार टून-टून बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता था। जिन लोगों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। वे भी सीएसपी ही चलाते हैं।

इस दौरान परिवार के अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। ऐसा करने वालों से उनकी मारपीट भी हुई। जिसमें टून-टून के दो पुत्र घायल हुए हैं। एक जिसका नाम संजीव बताया जा रहा है। गोली उसके हाथ की उंगली में लगी है। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर अस्पताल भागे। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलवक्त सभी जिला मुख्यालय पहुंचे हुए हैं। कागजी कार्रवाई का दौर चल रहा है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी होगी। क्योंकि जिन लोगों ने ऐसा किया है। वे भी देवढ़िया गांव के ही रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here