‌‌‌ नंबर वन बना पूरे प्रदेश में बक्सर

0
5431

-96 प्रतिशत काम पूरा, दोनों अनुमंडल भी बिहार में सर्वश्रेष्ठ
बक्सर खबर। अपना जिला पूरे प्रदेश में नंबर वन आया है। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार के आपूर्ति विभाग ने जारी की है। पूरे प्रदेश में राशन कार्ड से आधार सीडिंग का कार्य चल रहा है। जिसकी अंतिम समय सीमा 30 जून है। अर्थात इस कार्य के लिए सिर्फ एक दिन शेष बचे हैं। क्योंकि उच्च न्यायालय ने तीस जून तक सीमा बढ़ा दी थी। इस दौरान जो रिपोर्ट सामने आई है। उसके अनुसार बिहार के 38 जिलों में बक्सर नंबर वन है। क्योंकि यहां 96.6 प्रतिशत आधार की सीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि पूरी रिपोर्ट अनुमंडलवार जारी हुई है।

जिसमें प्रदेश के 101 अनुमंडलों में बक्सर नंबर वन है। यहां 99.30 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जिले के दूसरा अनुमंडल डुमरांव है। वह भी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस बाबत पूछने पर सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सदर अनुमंडल के चार प्रखंड व एक नगर परिषद क्षेत्र में राशन कार्ड धारकों की कुल संख्या 510717 है। इसमें सिर्फ 3590 लोगों का ही आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं हो पाया है। वैसे कल अंतिम तिथि है। हम लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। शेष रह गए लोगों को इससे जोड़ा जाए। यहां एक बात और भी जान लेने योग्य है। अगर 30 जून तक आपने अपना आधार किसी ऑनलाइन सेंटर, सुविधा केन्द्र अथवा डीलर के माध्यम से लिंक नहीं कराया तो इस तिथि के बाद आपका राशन मिलना बंद हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here