नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वार्ड पार्षद हो रहे लामबंद

0
681

-गोयल धर्मशाला में जुटे पार्षद उनके प्रतिनिधियों ने जताया असंतोष
बक्सर खबर। नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके खिलाफ निर्वाचित प्रतिनिधियों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। यह विषय बुधवार को उस बैठक में रखी गई। जिसका आयोजन गोयल धर्मशाला में आयोजित थी। उप मुख्य पार्षद के झंडाबरदार रामजी सिंह ने इसके लिए सभी को आमंत्रित किया था। कुछ वैसे भी पहुंचे जो स्वयं पार्षद हैं और अन्य उनके प्रतिनिधि।

रामजी ने सबके सामने कहा कि नगर में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। वार्डों में उचित संख्या में सफाई कर्मी नहीं पहुंचते। क्योंकि संबंधित एनजीओ से मोटी रकम वसूली जाती है। वार्ड पार्षद इस सवाल को लेकर नगर परिषद के पदाधिरियों से बात करते हैं तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कुल मिलाकर यह तय हुआ जो साथ देगा दे। क्योंकि अवैध उगाही के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here