विराट नगर में चली गोली, भूमि विवाद का कनेक्शन

0
490

बक्सर खबर : शहर के विराट नगर में शनिवार को कुछ युवकों ने अधेड़ व्यक्ति के साथ मारपीट की। घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही है। महात्मा चौधरी घर के बाहर बैठ कर सफाई कर रहे थे। इतने में पांच-सात की संख्या में वहां युवक पहुंचे। उन्होंने अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घर में मौजूद पत्नी ने जब उनकी आवाज सूनी। दौड़कर बाहर आई। पति को पीटते देख शोर मचाना शुरु किया। यह देख हमलावर हवा में गोली चलाते वहां से फरार हो गए। इस सिलसिले में पुलिस ने क्या जानकारी एकत्र की है। यह अभी तक सामने नहीं आया है। पूछने पर इतना ज्ञात हो सका। मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। यह दो पड़ोसियों का आपसी मामला है। नाहक गलत अफवाह को बल दिया जा रहा है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here