‌‌‌ अनंत विजयम एकेडमी में योग्य शिक्षकों की वैकेंसी, मानदेय 35 हजार

0
595

-छह को बक्सर और सात को डुमरांव में होगा साक्षात्कार
बक्सर खबर। डुमरांव में अनंत विजयम एकेडमी की शुरुआत हुई है। इसमें विज्ञान, कम्प्यूटर, अंग्रेजी, हिंदी समेत तमाम विषय के योग्य शिक्षकों की आवश्यकता है। दक्ष व अनुभवी लोगों को 35 हजार रुपये तक का मानदेय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए पोस्टर पर अंकित नंबर पर अपना बायोडेटा भेज सकते हैं। नंबर के साथ ईमेल भी अंकित है। जिस पर आवेदन कर्ता अपनी जानकारी भेज सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने वालों के पास स्नातक की योग्यता होना अनिवार्य है।

संस्थान के सदस्यों के अनुसार छह अप्रैल को बक्सर शहर के बाइपास रोड स्थित एमजी रेजिडेंसी होटल में अभ्यर्थी दिन के 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा डुमरांव में सात अप्रैल को साक्षात्कार होगा। यहां का पता है, महाराज रोड, अनंत विजयम एकेडमी। समय दिन के 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक। यह संस्थान डुमरांव में कार्य करेगा। जो लोग इसमें चयनित होंगे। उन्हें डुमरांव से बक्सर तक आने जाने की फ्री ट्रांसपोर्ट सुविधा भी मिलेगी। विशेष जानकारी के लिए आप खबर के साथ दी गई तस्वीर का अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here