कुर्ता फाड़ होली को लेकर दो पक्षों में बवाल, चली गोली से किशोरी घायल

0
1417

-सिकरौल थाना के पनियारी गांव में होली की रात हुआ विवाद
बक्सर खबर। कुर्ता फाड़ होली को लेकर सिकरौल थाना के पनियारी गांव में बुधवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। बच्चों के कारण शुरू हुआ घमासान बड़ों की मारपीट में तब्दील हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान गोली भी चली। जो अपने दरवाजे पर खड़ा हो मारपीट देख रही किशोरी ममता के बाएं पैर में जा लगी। इतना होते ही सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन, विवाद सलटाने गए एक पक्ष के अक्षय लाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को बुधवार की देर रात उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पूछताछ में अक्षलाल ने बताया कि धनजी की तरफ से गोली चलाई गई। हालांकि मेरा पुत्र भी इस विवाद में घायल हुआ है। लेकिन, वह सदर अस्पताल नहीं आया है। वहीं घायल किशोरी ममता की मां दुर्गावती देवी ने कहा मेरी बेटी तो दरवाजे पर खड़ी थी। लेकिन, उन लोगों ने जानबूझकर उसे गोली मार दी। हालांकि इस मारपीट में कितने लोग घायल हुए हैं। इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here