कार व बाइक की टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

0
2380

-वाहन छोड़ भागने में सफल रहे कार सवार
बक्सर खबर। आरा-मोहनिया हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक दुर्घटना हुई। आरती हीरो एजेंसी महादेवगंज के पास कार व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बाइक के चालक ने तो मदद मिलने से पहले वहीं दम तोड़ दिया। पीछे बैठे युवक को उपचार के लिए लोग अस्पताल ले गए। लेकिन, कुछ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। मृतक की पहचान बगेन गोला थाना के मनकी गांव निवासी राकेश उर्फ भिखारी सिंह(35) पुत्र रामचेला सिंह के रुप में हुई।

उनके परिवार को इसकी सूचना दी गई। जख्मी युवक सोनू कुमार (18) मृतक का भतीजा था। जिसकी उपचार के पटना ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की है। सूचना मिलते ही सोनवर्षा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पूछने पर बताया कि महादेवगंज ओवरब्रिज पुल से सटे आरती हीरो एजेंसी के पास खुली डिवाइडर से बाइक चालक सड़क पार कर रहा था।

परिजनों का शव देख दहाड़े मार रोती महिलाएं

तभी मलियाबाग से आरा की तरफ तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मौके एकत्र लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दस फीट उछलती हुई 100 गज दूरी गिरी। चालक ने तो उसी समय दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी खराब हो गई। जिसे छोड़कर चालक व सवार भाग गए। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here