‌‌‌ जिले के दो होनहार युवा बने न्यायिक अधिकारी

0
1603

-31 वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में मिली सफलता से परिजन गदगद
बक्सर खबर। बीपीएससी ने 31 वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के दो युवाओं को सफलता मिली है। जिसमें एक नाम है आशुतोष कुमार का। वे शहर के मठिया मोहल्ला के रहने वाले हैं। उनके पिता कृष्ण अली अल्बर्ट कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य हैं। आशुतोष की माने तो उन्होंने अपने दादा गणपति मंडल से प्रेरणा लेकर न्यायिक पदाधिकारी बनने का निश्चय किया। दादा जी ने बक्सर में कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज की स्थापना की। जिससे पढ़कर अनेक लोग अधिवक्ता बने। लेकिन, अब उनका पौत्र न्यायिक अधिकारी बन गया है। तो पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

वहीं शहर के औद्योगिक थाना से सटे निरंजनपुर के रहने वाले दीपक कुमार सिंह ने भी इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है। वे स्व ललित प्रसाद के पुत्र हैं। बेटे की सफलता पर मां गंगोत्री देवी फुले नहीं समा रही। दीपक कुमार सिंह को 92 वां रैक मिला है। वे बक्सर बीबी हाई स्कूल के छात्र रहे हैं। एमवी कॉलेज से स्नातक करने के बाद बीएचयू से लॉ की पढ़ाई पूरी की थी। कुछ समय तक व्यवहार न्यायालय में बतौर अधिवक्ता भी काम प्रैक्टिस कर चुके हैं। उनकी सफलता पर अधिवक्ता शिवजी राय, सत्यप्रकाश राय, अमित कुमार व अन्य मित्रों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here