‌‌‌सिकरौल गोली कांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

0
403

-होली के दिन चली गोली से घायल हुई थी किशोरी
बक्सर खबर। सिकरौल थाना के पनियारी गांव में होली के दिन दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना में घायल किशोरी ममता कुमारी के बाए पैर में गोली लगी थी। उसकी मां दुर्गावती ने आरोप लगाया था कि जानबूझकर ऐसा किया गया। वहीं दूसरे घायल अक्षय लाल चौधरी का कहना था। बच्चों के मध्य कुर्ता फाड़ने के कारण विवाद हुआ था। मैं गया तो मुझे मारकर घायल कर दिया गया।

इस घटना के आरोपी वीरेंद्र चौधरी व धनजी यादव उर्फ धनंजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दोनों पनियारी गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तारी गुरुवार को ही हो गई थी। मीडिया को इसकी जानकारी आज शुक्रवार को एएसपी राज के द्वारा मिली। पुलिस के अनुसार दोनों की पक्ष के लोगों ने इस मामले में केस दर्ज कराया था।  दोनो पक्ष के एक-एक लोगों को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here