आइएएस परीक्षा में पच्चीसवां स्थान लाने वाले विनय मिश्रा का हुआ सम्मान

1
1480

बक्सर खबर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुए विनय मिश्रा शुक्रवार को बक्सर पहुंचे थे। वर्ष 2016 की परीक्षा में मिश्रा को देश में पच्चीसवां स्थान प्राप्त हुआ है। यहां युवा शक्ति सेवा संस्थान द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मोटिवेशन शिक्षण संस्थान में संचालक एम के पांडेय और युवा नेता रामजी सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। विनय मिश्रा जिले की सीमा से लगे नटवार गांव (जिला रोहतासा) के निवासी हैं। वे अपने परिजनों से मिलने शुक्रवार को बक्सर आए थे। इसकी जानकारी युवा शक्ति को लगी। संस्था के लोगों ने उनसे संपर्क साधा और आधे घंटै का समय मांगा। अनुमति मिलने पर उन्हें शिक्षण में छात्रों के बीच ले गए।

संस्थान के छात्रों को उन्होंने बताया।  आप कुछ भी पढ़े। उसमें मन लगाए। अपने अंदर विश्वास रखें। मैं वह हासिल करुंगा। जो मुझे पाना है। अब आपको उसे पाने से कोई नहीं रोक सकता। अपने बारे में उन्होंने बताया। अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। मेरे पिता जी एक डाक्टर के यहां कंपाउंडर का कार्य करते थे। तीस वर्ष तक वे यही कार्य करते रहे। इंटर की परीक्षा के दौरान यह तय हुआ। मैं सिविल सेवा की तैयारी करुंगा। जोड़-जोड़ कर किसी तरह पिता जी पैसे भेजते रहे। मैं दिल्ली में डटा रहा। बस परीणाम आपके सामने है। आप स्वयं के प्रति कितने समर्पित है। इसका ध्यान रखें। उनसे मिली प्रेरणा को छात्र-छा़त्राओं ने ध्यान से सूना। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया। मैं प्रशिक्षण के लिए जाने वाला हूं। एक माह का समय मिला है। इस लिए परिजनों से मिलने यहां आया था।

add

1 COMMENT

  1. congratulations for your achievements.
    I hope that you will be a best administrator of our country.
    again n again sending my heartly blessings.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here