‌‌‌सियासत के संत को सिद्धाश्रम में दी गई श्रद्धांजलि

0
277

-लालमुनी चौबे की छठवीं पुण्यतिथि पर एकत्र हुए हर वर्ग से लोग
बक्सर खबर। लंबे समय तक बक्सर लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बेदाग छवी के नेता लालमुनी चौबे की छठवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। शहर के चरित्रवन में कार्यक्रम का आयोजन लालमुनी चौबे न्यास कुरूथियां द्वारा किया गया था। जिसमें बहुत से लोग शामिल हुए। अधिकांश संख्या राजनीति वर्ग के लोगों की थी। जो भाजपा से जुड़े थे।

इस दौरान उनके साथी व पूर्व भाजपा अध्यक्ष बबन उपाध्याय ने पुराने संस्मरण की चर्चा करते हुए उन्हें सियासत का संत बताया। किसान का पुत्र किस तरह अक्खड़ व फक्कड़ स्वभाव के लिए जाना जाता था। उसकी कोई मिसाल नहीं है। उन्होंने कहा संयोग है, आज बिहार की राजनीति के दो महापुरुषों का कनेक्शन है। इसी तिथि को रामानंद तिवारी का जन्म हुआ था। आज की तिथि को लालमुनी चौबे की पुण्यतिथि है।

भाजपा अध्यक्ष संग हेमंत चौबे

पुत्र हेमंच चौबे ने पिता को किया याद
बक्सर खबर। पूर्व सांसद लालमुनी चौबे के पुत्र हेमंत चौबे शुक्रवार को बक्सर के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। हालांकि उनकी मौजूदगी की चर्चा राजनीतिक गलियारे में होनी लगी। लेकिन, जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जीवन काल में पुत्र को जगह नहीं मिली। कुछ ऐसा ही हाल हेमंत चौबे का भी रहा है। वे अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, उनकी मौजूदगी से राजनीतिक चर्चा स्वभाविक है।

अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व अध्यक्ष बबन उपाध्याय

उपस्थित हुए पार्टी के अधिकांश पुराने नेता
बक्सर खबर। पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम का आयोजन वैसे से उदय कुमार द्वारा किया गया था। लेकिन, अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने अनेक पुराने उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर व संचालन हिमांशु चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राम विनोद राय, सिद्धनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ओझा, संत सिंह, जदयु नेता संजय सिंह राजनेता, प्रेम मिश्र, श्रीमन तिवारी, सुशिल राय, न्यास के सचिव संजय मिश्रा, मांझी पासवान, अविनाश तिवारी, गोलू कुमार राय, प्रिंस राज, अंकित कुमार, नीरज चौबे, रोहित सिंह, रीना देवी, संगीता देवी, पूनम तिवारी, श्वेता देवी, रुबाना खातून, सलोनी कुमारी, सोनाली राय, मुस्कान कुमारी, प्रिय कुमारी सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन स्व लालमुनि चौबे स्मृति न्यास के अध्यक्ष उदय उज्जैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here