‌‌‌आज बक्सर से जमशेदरपुर रवाना हो जाएंगे जीयर स्वामी जी

0
80

-सिमरी के गायघाट में आज कथा का होगा विश्राम
बक्सर खबर। पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज आज बक्सर के गायघाट से झारखंड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनकी कथा इन दिनों सिमरी प्रखंड के गायघाट में चल रही है। जहां एक से पांच दिसंबर तक भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था।

यहां से अगली कथा झारखंड के जमशेदरपुर में होगी। जिसके लिए रविवार को संध्या वेला में कथा उपरांत स्वामी जी जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। क्योंकि छह दिसंबर से वहां कथा होनी है। वहां 6 से 10 तक कथा चलेगी। इसके उपरांत स्वामी जी का आगमन हरिहर गंज औरंगाबाद में होना तय हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here