‌‌‌तीन किशोरों ने मिलकर कर दी पड़ोसी की हत्या

0
1988

-लोग समझ रहे थे है दुर्घटना, पोस्टमार्टम से खुला राज
बक्सर खबर। दसवीं कक्षा के छात्र रियाज की मौत दुर्घटना नहीं वरन हत्या थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। घटना सिकरौल थाना के बेलाव गांव की है। आठ सितम्बर को गांव के बाहर रियाज का शव मिला था। तब लोगों को लगा, जंगली सूअर ने उसे मारा है। इसी बात की चर्चा थी और मृत किशोर के पिता शादीक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन, मट्टी दिए जाने से पहले जब लोगों ने उसके कपड़े बदले तो पता चला उसके पेट व गले के पास भी गहरा जख्म है।

पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया। उसकी हत्या चाकू से की गई है। पुलिस ने इस आरोप में तीन किशोरों को हिरासत में लिया। जो उसके साथी और पड़ोसी थे। पूछताछ में उन लोगों ने बताया हम लोग एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। कुछ आपसी अदावत थी। जिसके कारण उन लोगों ने मिलकर उसे मार दिया। हालांकि ऐसा करने वाले भी किशोर है।। इस वजह से पुलिस ने उनके नाम नहीं बताए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here