तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, छह पिस्टल बरामद

0
2389

 – पीसी में एसपी ने दी जानकारी, मुंगेर से आया था हथियार
बक्सर खबर।  पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मुंगेर में बनी छह पिस्टल बरामद हुई है। जिसे बेचने के लिए वे लोग बक्सर लेकर के आए थे। शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कुछ तस्कर जिले में आए हैं। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला उन्होंने हथियारों से भरा झोला डुमरांव में छुपा कर रखा है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और छह पिस्टल, 12  मैगजिन बरामद किए हैं। रविवार को एसपी मनीष कुमार ने पीसी के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया गिरफ्तार अपराधियों में दीपू कुमार पिता नंदलाल राम ग्राम नेनुआ थाना डुमरांव,  दिनेश कुमार पिता सुरेंद्र यादव ग्राम दलसागर थाना औद्योगी तथा चंदन यादव उर्फ आशीष यादव उर्फ सोफिया ग्राम प्रधानपुर थाना सरसा जिला बलिया शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन एवं कुछ अन्य सामान बरामद किया है। एसपी ने बताया बालेश्वर साह निवासी हरि जी हाता, डुमरांव नगर में यहां छुपा कर रखा गया पिस्टल बरामद किया  गया है। अब तक की जांच में बात सामने आई है या सभी हथियार तस्कर है और खरीद बिक्री के लिए इसे बक्सर लेकर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here