-रजिस्ट्री कार्यालय में डीएम ने किया हेल्प डेस्क का शुभारंभ
बक्सर खबर। जमीन की खरीद बिक्री करने वालों को सरकारी स्तर से सहायता प्रदान की जाएगी। जिन्हें निबंधन कार्य की कम समझ है। वैसे लोगों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में हेल्प डेस्क कार्य करेगा। इसका शुभारंभ गुरुवार को डीएम अमन समीर ने किया। इस मौके पर जिला स्कोर की बैठक भी अवर निबंधक कार्यालय में हुई।
प्रशासनिक स्तर से जारी सूचना के अनुसार may I help you booth एवं आरटीपीएस काउंटर के नए सेक्शन का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र से आम जनों को डीड लिखवाने में आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। कार्यालय उनको निशुल्क रूप से मदद करेगा। इसमें कुछ जरूरी सूचनाएं जैसे क्रेता का नाम, विक्रेता का नाम एवं पता, उनका पहचान पत्र, जमीन का विवरण, कितने मूल्य में खरीद बिक्री कर रहे हैं, भूमि का प्रकार (कैटेगरी) क्या है। इसकी जानकारी मिलेगी।

साथ ही डीड जिला अवर निबंधक कार्यालय से निशुल्क विभागीय मॉडल फॉर्मेट में करवा दिया जाएगा। जिला अवर निबंधक पदाधिकारी ने बताया कि पहले जो डीड लिखवाया जाता था उसमें अन्य भाषाओं का प्रयोग किया जाता था। जिसे आमजन समझ नहीं पाते थे। इसके निराकरण हेतु मॉडल डीड के माध्यम से एक सरलीकृत भाषा (हिंदी) कर दिया गया है। डीएम ने लगे हाथ कैंटीन का भी निरीक्षण किया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, अवर निबंधक पदाधिकारी बक्सर व धीरेन्द्र कुमार मिश्रा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।





























































































