एक परिवार में तीसरी हत्या, शिवनरायण की मौत ने खड़े किए सवाल

0
2394

-2018 में हुई थी भाई अशोक सिंह की हत्या
बक्सर खबर। कड़सर निवासी शिवनरायण सिंह की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आज बुधवार की शाम जब उन्हें गोलियों से छलनी किया गया। तब सोनवर्षा ओपी के कड़सर बाजार में चहल-पहल थी। लेकिन, गोली चलते ही सभी लोग नौ-दो ग्यारह हो गए। बहुत देर तक लोग उनकी पहचान से इनकार करते रहे। पुलिस आई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, मौत हो पहले ही हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार इससे पहले उनके भाई अशोक सिंह की 23 अक्टूबर 2018 को हत्या हुई थी।

जब वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तब पुलिस ने अनुसंधान में यह खुलासा किया था। शराब तस्करों ने साजिश कर उनकी हत्या कराई है। क्योंकि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही शराब की बड़ी खेप पकड़वायी थी। लेकिन, उनके भाई शिवनरायण सिंह ने कुछ और लोगों पर शक जाहिर किया था। लेकिन, तब आरा जिले के अपराधी छठू यादव का नाम लिया गया था। लेकिन, आज शिवनरायण की हत्या हो गई है। उनकी मौत ने उस अनुसंधान पर सवाल खड़ा कर दिया है।

-मौके पर पड़ा शिव नरायण सिंह का शव

एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या क्यूं। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी उनके पिता कड़े सिंह (बलि सिंह) की हत्या हो चुकी है। इनकी अदावत गांव के लोगों से ही है। बावजूद इसके असली गुनाहगार बचे रहे। तभी तो एक ही परिवार में तीसरी हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन, आखिर ऐसा कब तक होगा। सच गुमराह होगा और दोषी सिस्टम की कमजोरी का लाभ उठाते रहेंगे। पुलिस को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here