ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

0
4803

-दो माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बक्सर खबर। ससुराल में बहू की हत्या की खबरें अक्सर आती हैं। लेकिन, शुक्रवार को चौंकाने वाली खबर आई। अपने ससुर के साथ दामाद सुबह ससुराल गया और शाम में खबर आई की उसकी मौत हो गई है। घर वालों ने सुना तो भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। जहां उसे उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन, सदर अस्पताल चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नवानगर थाना के राजापुर गांव की है। मृतक का नाम चन्द्रदीप साह है। वह नावानगर थाना के परमानपुर गांव का रहने वाला था।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। ससुराल से ससुर आए और बेटी-दामाद को साथ ले गए। दोपहर बाद सूचना मिली की उसकी तबीयत खराब है। वहीं दूसरे पक्ष अर्थात ससुराल वालों का कहना था कि अपने ही गांव के पटीदारों के साथ उसकी मारपीट हुई। जिसमें वह गुरुवार की शाम ही चोटिल हो गया था। आज शुक्रवार को उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नवानगर थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची थी। लेकिन सब के बयान अलग-अलग थे। इस वजह से पुलिस भी उलझन में है। हालांकि मृतक का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here