‌‌‌ऑटो रिक्शा की रफ्तार ने ली वृद्ध की जान

0
513

-एक अन्य युवक भी घायल, गुरुवार सुबह की घटना
बक्सर खबर। ऑटो रिक्शा पलटने के कारण गुरुवार की सुबह वृद्ध व्यक्ति सुरेश साह (65) की मौत हो गई। दुर्घटना मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया-कोरानसराय मार्ग पर नौ बजे के लगभग हुई। लोगों ने देखा तो घायल को चौगाईं अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा को जब्त कर लिया।

पूछने पर ज्ञात हुआ मृतक सुरेश साह सिकरौल थाना के खरवनियां गांव के निवासी थे। वे चौगाई से ऑटो रिक्शा लेकर अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ शत्रुध्न साह नाम के दूसरे व्यक्ति भी थे। रास्ते में बाइक सवार को बचाने के दौरान रिक्शा पलट गया। वृद्ध उसके नीचे आ गए। जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई। सुरेश के पैर में भी गहरी चोट लगी है। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

मौके पर विलाप करती परिवार की महिलाएं

ग्रामीणों ने बताया यह दोनों लोग बुधवार को बिहियां एक शादी में गए थे। वहां से लौटने के दौरान चौगाई आए। यहां एक रिश्तेदार से मिलकर वे अपने गांव जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुए। लेकिन, नाबालिग चालक की वजह से रिक्शा पलट गया। उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। मुरार से कोरानसराय के मार्ग में ऐसे अनेक चालक हैं। जो नाबालिग हैं। जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here