‌‌‌ पियक्कड़ों की धरपकड़ से भर गया थाना

0
3149

-अस्पताल से मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा है नगर थाना
बक्सर खबर। यूपी की सीमा से लगे बक्सर नगर के लोग शाम में तफरी करने गंगा पार जाते हैं। उधर से लगाकर घर चले आते हैं। ऐसा करने वालों की संख्या बहुत है। यह बात कल तक कहने के लिए थी। लेकिन, नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम इसे सच साबित कर दिया है। गंगा सेतु पर शाम के समय डीएसपी के नेतृत्व में एसपी ने जांच शुरू करवा दी।

नतीजा शाम साढे सात बजे तक लगभग 60-70 लोग पकड़े गए। सूचना के अनुसार अभी जांच अभियान जारी है। इस वजह से पूरे नगर में हड़कंप मचा हुआ है। नगर थाने में सभी लोगों को लाया गया है। इस वजह से वहां जगह नहीं बची है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का मेडिकल टेस्ट करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है।

-पिकअप में थाने ले जाए जाते लोग

इस वजह से अस्पताल की टीम को भी नगर थाने में बुला लिया गया है। छठ का पर्व खत्म होते ही जो अभियान पुलिस ने चलाया है। इस वजह से बहुत से लोग चंगुल में फंस गए हैं। त्योहार की खुमारी मिटाने गए बहुत से सफेदपोश लोग भी अपना चेहरा छुपाते नगर थाने के आस-पास देखे जा सकते हैं। सूचना के अनुसार उत्पाद विभाग भी इस अभियान में शामिल है। उनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि ऐसे लोगों को पिकअप में भरकर थाने लाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here