दरवाजा खुलवाया, सामने आते ही वृद्ध को मारी गोली

0
950

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव के पूरब टोला में वृद्ध व्यक्ति को व्यक्ति ने गोली मार दी। हुआ कुछ यूं की रात ग्यारह बजे के बाद किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। बार-बार आवाज हुई तो केशव प्रसाद सिंह जिनकी उम्र लगभग पैसठ वर्ष है, उन्होंने दरवाजा खोला। सामने खड़े व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी। जो उनके बांह में जा लगी। जितनी तेजी से उसने गोली चलाई, उसी फुर्ती से भाग गया।

लेकिन, उसे जाते हुए केशव की पत्नी लहासो देवी ने देख लिया। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग भी जग गए। तत्काल उनको पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। फिलहाल उनका उपचार वहां चल रहा है। केशव की पत्नी लहासो ने पुलिस को बताया कि चौकीदार रामजी ने गोली चलाई। सूत्रों की माने तो इसकी वजह पुराना विवाद हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here