‌‌‌ विधायक ने मंत्री से कहा मुझे नहीं बनाया स्कूल का अध्यक्ष

0
1109

-क्या इतना मलाइदार है एमपी हाई स्कूल का अध्यक्ष पद
बक्सर खबर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर शुक्रवार को बक्सर आए थे। शिक्षा का हाल जानने के लिए नगर के एमपी हाई स्कूल पहुंचे। वहां पहले से सदर विधायक संजय तिवारी मौजूद थे। जब वे मंत्री से मुखातिब हुए तो विद्यालय की बहाली का हवाला दे अपना दर्द सुनाने लगे। इस विद्यालय का प्रधानाध्यापक हमारी नहीं सुनता। मेरी जगह सांसद को प्रबंध समिति का अध्यक्ष बना दिया है। पहली दफा जब मैं चुनाव जीत कर आया था। तब मैं ही अध्यक्ष था।

लेकिन, इस बार यहां के प्रधानाचार्य मनमानी कर रहे हैं। विधायक की यह शिकायत सुन आस-पास खड़े लोग चकरा गए। आखिर कितना मलाइदार है, एमपी हाई स्कूल के अध्यक्ष का पद। जिसके लिए एक विधायक मंत्री से अपनी बात सुना रहा है। हालांकि उस समय मौके पर ब्रह्मपुर के विधायक शंभू यादव, राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम के अलावा डीएम अमन समीर भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान किसी विधायक ने केन्द्रीय विद्यालय का मुद्दा नहीं उठाया।

लेकिन, डीएम ने मंत्री को बताया। इसी विद्यालय के परिसर में केन्द्रीय विद्यालय चल रहा है। उसका अपना भवन नहीं है। यहां कुछ पुराने व जर्जर भवन पड़े हैं। अगर उनकी मरम्मत कराकर केन्द्रीय विद्यालय को दे दिया जाए तो यहां कुछ ज्यादा बच्चे पढ़ सकेंगे। डीएम की बात सुन मौजूद अन्य लोगों ने भी इसकी हामी भरी। हालांकि मंत्री ने इसका कोई माकूल जवाब नहीं दिया। इसके उपरांत वे राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण करने चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here