‌‌‌देश की अखंडता को भाजपा से खतरा : जनतांत्रिक विकास पार्टी

0
213

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर धरना दिया। कवलदह परिसर में धरना देने वाले पार्टी नेताओं ने राज्य और केन्द्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। धरने की अध्यक्षता संतोष यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं संचालन ई रविप्रकाश प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ ने किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव चक्रवर्ती चौधरी ने कहा केन्द्र सरकार बहुमत के आधार पर देश की सांप्रदायिक एकता और अखंडता को खंडित करना चाहती है। रवि प्रकाश ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री पाकिस्तान की बात करते हैं। वहां की अर्थव्यवस्था यहां से अच्छी है।

वहीं युवा अध्यक्ष सतोष यादव ने बिहार सरकार की नाकामियों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कल तक बिहार के मुख्यमंत्री विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए प्रदेश से देश स्तर पर थाली पीट रहे थे। अब चुप्पी साध ली है। धरने के दौरान इन लोगों ने नागरिक संशोधन विधेयक का विरोध किया। साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कालीचरण राम, वेद व्यास सिंह, मुन्ना ठाकुर, दीपक सिंह, शाहेन्द्र कुमार, निकेश राम, रवि रंजन, श्रीमन नारायण पटेल, विकास यादव, रमेश कुशवाहा, तरूण ठाकुर, अभिनव राय, धनजी कुशवाहा, सोनल यादव, सुनील कुमार, छोटक कुशवाहा, बडक कुशवाहा, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here