भूखों को भोजन कराएगी द हंगर ट्रेन

1
1016

-शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप खुला नया रेस्टोरेंट
बक्सर खबर(वोकल फॉर लोकल) । अपने शहर में खाने-पीने के शौकीन जरुर हैं। तभी तो आए दिन कोई न कोई रेस्टोरेंट शहर में खुलता रहता है। बीते नौ अगस्त को शहर में नया रेस्टोरेंट खुला। जिसका द हंगर ट्रेन का नाम दिया गया है। अर्थात भूखों को भोजन कराने वाली ट्रेन। यहां दो कंपनियों की फ्रेंचाइजी भी है। चिकन अड्डा और चाट अड्डा। शहर के प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर एच एन पांडेय व सदर विधायक संजय तिवारी ने इसका संयुक्त रुप से शुभारंभ किया। इस मौके पर बहुत से लोग उपस्थित थे। आइए जानते हैं इसके संचालकों से यहां ऐसा क्या है। जो ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा।

क्या है खास द हंगर में
बक्सर खबर। शहर के सिद्धनाथ घाट पर खुले रेस्टोरेंट का नाम आपने जान लिया। अब यहां के खान-पान को जान लिया जाय। क्या है खास है। जिसके लिए लोग इधर आएंगे। यह सवाल प्रबंध संचालक गौरव उपाध्याय से किया गया। उन्होंने बताया कि हमारे यहां इंडियन, चाइनिज, तंदूर व दक्षिण भारतीय व्यंजन मिलेंगे। अर्थात भारत के हर हिस्से का भोजन यहां मिलेगा। इसके अलावा कबाब, माकटेल व तरह-तरह के पेय पदार्थ। जो आज के युवाओं को पसंद आते हैं।

शुभारंभ करते सदर विधायक

मौके पर पहुंचे थे अनेक अतिथि
बक्सर खबर। नौ अगस्त को जब इसका शुभारंभ हुआ। उस मौके पर शहर के अनेक सम्मानित लोग पहुंचे। जिनमें रविकांत उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, गौरव, सोनू, विक्की राय, श्रवण तिवारी, संजय सिंह राजनेता, डाक्टर एके सिंह, डा. मनोज पांडेय, प्रेम मिश्रा, टार्जन, कपिल, मधुकर, अंबुज चौबे, गौरव चौबे, वैकटेश चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट- यह खबर हमारे साप्ताहिक कालम वोकल फॉर लोकल के तहत प्रकाशित है। जिसमें हम अपने जिले के वैसे युवाओं को प्रमोट करने प्रयास करते हैं। जो अपने दम पर कुछ नया कर रहे हैं। अगर आप भी कुछ नया कर रहे हैं। जो हमसे संपर्क कर सकते हैं। जैसे रोजगार सृजन, नया उत्पादन, कला व संस्कृति और भी बहुत कुछ जिसमें आपने कुछ नया किया हो।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here