चौसा के ऐतिहासिक युद्ध स्थल का हो रहा सौंदर्यीकरण, खर्च होंगे पौने चार करोड़

0
3497

-मौके पर पहुंचे डीएम ने दिया रास्ते की मॉपी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश
बक्सर खबर। चौसा युद्ध स्थल का सौंदर्यीकरण प्रारंभ हो गया हैं। बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल इसका जायजा लेने पहुंचे। कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और ऐतिहासिक स्थल का संरक्षण हो सके। इस विषय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहां मौजूद चौसा के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव ने डीएम से आग्रह किया। यहां तक आने वाला मुख्य मार्ग जर्जर है। लोगों ने इसका अतिक्रमण भी कर रखा है। डीएम ने मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया। भूमि की मॉपी कर अतिक्रमण हटाया जाए।

वहीं दूसरी तरफ युद्ध स्थल के पास ही घर बनाने वाली की शिकायत थी। मेरी जमीन बन रही चारदीवारी की जद में आ रही है। डीएम ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया। भूमि की उचित पैमाइश कर कार्य कराया जाए। विभागीय जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर पर्यटन विभाग तीन करोड़ 89 लाख रुपये खर्च कर रहा है। प्रथम फेज में एक करोड़ 94 लाख की राशि विमुक्त की गई है। प्रथम फेज में यहां परिसर का घेरा किया जा रहा है। जिससे 1764 के ऐतिहासिक युद्ध स्थल को सुरक्षित किया जा सके। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां, पार्क का निर्माण आदि किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here