‌‌‌17 को चलेगा वैक्सीनेशन का महा अभियान

0
655

-अवसर का उठाएं लाभ, सूची पर रखें ध्यान
बक्सर खबर। कोविड वैक्सीनेशन को जिले में सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। जिले का राजपुर प्रखंड लक्ष्य से पीछे चल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए 17 अप्रैल को महा अभियान चलेगा। जिसमें 60 हजार डोज दिए जाने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों को इसके लिए प्रेरित किया है।

आप सभी भ्रमण के दौरान लोगों को जागरुक करें और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैसे सभी लोग जो पहली डोज लगवा चुके हैं। या उन्होंने अभी तक कोविड का टीका नहीं लिया। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इसकी सूची हम भी गुरुवार को आपकी सुविधा के लिए प्रसारित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here