दूध देकर लौट रहे किसान को गोली मार किया घायल

0
3897

-शाम में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया बयान
बक्सर खबर। दूध देकर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल विशुन कुमार यादव (35) की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची को उसने बताया की किसी ने पीछे से हमला किया। वे कौन थे इसका अनुमान अभी नहीं लगा पा रहा हूं।

जख्मी की हालत देखते हुए पुलिस ने उसे बहुत कुरेदा नहीं। पूछने पर पुलिस ने बताया गोली पीठ में लगी है। एक जगह और जख्म है। वह ब्रह्मपुर थाना के योगियां गांव का निवासी है। कुछ समय से वह रहथुआ में रहता था। वहीं मवेशी रख दूध बेचकर अपना कार्य कर रहा था। पुलिस उसके बयान के आधार पर हमले का कारण तलाश रही है। जिससे अपराधियों की पहचान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here