एक तरफ धरना, दूसरी तरफ मुलाकात, डीएम ने दी सौगात

0
955

-तीन की जगह चार दिन खुलेंगी दुकानें, समय में परिवर्तन
बक्सर खबर। लॉकडाउन बढ़ा दिया है। ऐसे में जिला प्रशासन को तय करना है। अगर दुकानें खुलती हैं। तो उनका समय और दिन क्या होगा। अपने यहां प्रशासन ने 17 अगस्त को पत्र जारी किया। वह पूर्व की तरह ही था। कुछ दुकानों के लिए ढील दी गई थी। लेकिन, उनका समय और दिन ऐसा था। जिससे ग्राहक और दुकानदार दोनों परेशान होते। ऐसा लग रहा था। आदेश बनाने वाले वाले सिर्फ घंटे जोडऩा जानते हैं। उनको समय और सुविधा का भान ही नहीं हो। 17 तारीख को ही व्यवसायियों में विरोध के स्वर उठने लगे थे। मौका देख विरोध को कुछ लोगों ने हवा दी।

आज 18 को अगस्त को पीपी रोड में कुछ लोग धरने पर बैठ गए। जिसमें व्यवसायी कम नेता ज्यादा थे। लेकिन, उनकी मांग जायज थी। इस लिए आस-पास के कुछ व्यवसायी भी जमा हुए। साथ ही वैसे दुकानदार ज्यादा संख्या में। जिनकी दुकान खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी ही नहीं थी। खबर मिलते ही प्रशासन की टीम वहां पहुंची। लोगों को समझाया। जिला प्रशासन इसके लिए स्वयं ही पहल कर चुका है। नया आदेश आना वाला है। उनकी बात में सत्यता भी थी। क्योंकि जिस वक्त सड़क जाम कर लोग बैठे थे।

डीएम अमन समीर व एसपी यूएन वर्मा संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे। डीएम ने मीडिया से कहा कुछ दुकानों का नाम सूची में नहीं है। उनको शामिल कर नया संशोधित आदेश निकाला जा रहा है। लेकिन, व्यवसायियों को समझना होगा। बहुत ही सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रण में आई है। एक साथ सभी दुकानों को खोल देने से स्थिति विकट हो जाएगी।पीसी समाप्त हुई। उसके कुछ घंटे बाद व्यवसायियों और राजनीतिक लोगों का दल समाहरणालय पहुंचा। डीएम से मिलने गए लोगों ने कहा यूपी की तर्ज पर यहां भी पांच दिन दुकानें खुले। जिसका समय 10 से 5 हो।

प्रशासन ने उन्हें बताया। सुबह और शाम सब्जी, फल, दूध, राशन व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों खुल रही हैं। एक साथ सभी दुकानें खोलने से परेशानी होगी। बाजार में भीड़ जमा होगी। इस लिए योजना अनुसार कार्य किया जा रहा है। कुछ ढील दी गई है, आगे और मिलेगी। मिलने गए लोगों को डीएम की बात अच्छी लगी। ऐसा स्वयं इसमें शामिल युवा नेता रामजी सिंह ने कहा। इस प्रदर्शन और प्रतिनिधि मंडल में राजद के गोविंद जायसवाल, रामस्वरुप अग्रवाल, बर्तन व्यवसायी संघ के बलराम आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here