‌‌‌ जदयू ने बताया बक्सर में प्रस्तावित श्री राम की प्रतिमा को राजनीतिक पाखंड

0
445

-सरकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों को भी बयान से धमकाया
बक्सर खबर। बक्सर में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसकी घोषणा पिछले ही वर्ष सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने की थी। इसे अमली जामा पहनाने लिए उन्होंने दो दिन पहले बैठक की। लेकिन, उनके इस प्रयास को जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने राजनीतिक पाखंड बताया है। मंगलवार अध्यक्ष अशोक सिंह व पार्टी नेता संजय सिंह राजनेता ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर मूर्ति के लिए नक्शा पास की बैठक में अधिकारियों को नहीं शामिल चाहिए था।

यह भाजपा का कार्यक्रम था। सांसद तो जुमलेबाज हैं। श्री राम के नाम पर फिर से जिले की जनता को ठगने के लिए राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं। जदयू ने बयान के माध्यम से दोहरा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को चाहिए वह बैठक में शामिल होने वाले अधिकारियों से जवाब तलब करे। पदाधिकारी भी जुमलेबाज सांसद के झांसा में नहीं आवें। प्रेस बयान में यह भी बताया गया है कि इसकी प्रति मुख्यमंत्री व अन्य वरीय अधिकारियों को दी गई है। हालांकि उसकी प्रति बयान के साथ उपलब्ध नहीं कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here