‌‌‌केन्द्रीय जेल के गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली, वाराणसी रेफर

0
2335

बक्सर खबर।(27NOV):  केन्द्रीय जेल के सुरक्षा कर्मी मुन सिंह(50) पुत्र रमेश्वर सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। उपचार के लिए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार गोली पैर में लगी है। वे खतरे से बाहर हैं। उचित उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार घटना आज बुधवार की सुबह सवा पांच बजे की है। मनु सिंह सदर अस्पताल से लगे मुख्य गेट के पास ड्यूटी कर रहे थे। साथ में सैप का जवान भी था।

इतने में बाइक सवार अपराधी ठोरा पुल की तरफ से आए। उन्होंने गेट के पास दो-तीन गोलियां दागी और फरार हो गए। घटना के वक्त जो वहां मौजूद थे। वे यह नजारा देख दंग थे। इतने में मनु सिंह को ऐसा लगा कि उनके पैर में दर्द हो रहा है। घुटने के नीचे खून बह रहा है। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सतीश कुमार व अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे। पूछताछ में पता चला सुरक्षा गार्ड मनु कुमार इससे पहले सिमरी में तैनात थे। वे राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव के निवासी हैं। पिछले ही माह उनकी तैनाती यहां हुई है। घटना की वजह क्या है। इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here