‌‌‌ पटना की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

0
366

-परिवार को मुआवजा देने की उठी मांग, महिला कर्मी के लिए रखा शोक
बक्सर खबर। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा गुरुवार को व्यवहार न्यायालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। राजधानी पटना में हुई अधिवक्ता की मौत से वे नाराज थे। मृत देवेन्द्र प्रसाद के परिजनों को मुआवजा देने, बैठने के लिए न्यायालय परिसर में व्यवस्थित जगह आदि विषय की मांग उठाई गई। साथ ही एक दिन पहले व्यवहार न्यायालय बक्सर की महिला कर्मी सुमन की मौत हुई थी। उन्हें भी अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि निवेदित की।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने पूछने पर बताया कि राजधानी के न्यायालय परिसर में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा था। जिससे तेल टपक रहा था। गुरुवार को वह ब्लास्ट कर गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत भी नाजुक है। सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे। सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं के लिए बैठने का इंतजाम हो। इस मांग को लेकर हम लोगों ने दोपहर बाद न्यायालय कार्य का बहिष्कार भी किया। इन मांगों पर अगर अमल नहीं किया गया तो आगे भी विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here