लापता युवक का नहर में मिला शव, परिवार में मातम

0
2028

-रविवार से परिजन कर रहे थे तलाश और आज मिली लाश
बक्सर खबर। चार दिन लापता युवक का शव गुरुवार को नहर में मिला। जब यह खबर उसके परिवार वालों को पता चली तो वहां कोहराम मच गया। गांव वालों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। मृतक युवक महेन्द्र सिंह कोरानसराय थाना के खैरही गांव के निवासी थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। वहां से पहुंची पुलिस टीम ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पहचान हो चुकी थी। उसे तत्काल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रविवार की शाम से ही उसका पता नहीं चल रहा था। शाम में टहलने निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। हम लोगों ने गांव में पता किया, अगले दिन रिश्तेदारों से भी बात की। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। आज नहर की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव उतराया देखा तो इसकी सूचना मिली। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष इसके साथ सड़क दुर्घटना हुई थी। उसके बाद से यह बहुत की शिथिल हो गया था। हालांकि उसकी शादी हो चुकी है। दो बच्चे भी हैं। परिवार के लोग कहीं शादी में गए थे। इसी बीच यह अनहोनी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here