‌‌‌प्रेम प्रपंच में गई किशोरी की जान, पिता को पुलिस ने भेजा जेल

0
1498

-एसपी ने कहा घर में ही लगाई थी फांसी, परिजनों का खुलासा
बक्सर खबर। धनसोई थाना के मांगोडेहरी-लोदीपुर मार्ग के किनारे मिली किशोरी की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। उसकी मौत प्रेम प्रपंच में हुई है। यह बात छनकर सामने आई है। हालांकि परिवार वालों को उसकी मौत की जानकारी थी। लेकिन, स्वयं को बचाने के लिए उनके द्वारा 21 मार्च को धनसोई में घर से भागने की शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को पीसी के दौरान एसपी नीरज कुमार ने बताया कि मृत किशोरी का नाम नेहा कुमारी था।

वह चौबे के परसियां गांव निवासी संजय साह की पुत्री थी। उसके पिता ने स्वीकार किया है। फांसी लगा उसने जान दे दी। लोकलाज के डर से उन्होंने शव को गांव से दूर ले जाकर फेंक दिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि होली के दिन वह किसी से मिलने गई थी। देर शाम तक घर नहीं आई। लौटने पर मैंने उसे बहुत डांटा। जिसके कारण उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। एसपी ने कहा कि वैसे पिता ने यह बातें स्वयं स्वीकार की हैं। इस लिए उन्हें जेल भेज दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उसके बाद पता चलेगा यह घटना हत्या या आत्महत्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here