ग्रामसेवक हत्याकांड में शक की सुई मिलू चौधरी के बेटे पर

0
3501

-परिजनों ने जताई आशंका, बगेन का मुखिया है चौधरी पुत्र रंजीत
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखंड में कार्यरत ग्रामसेवक श्याम किशोर सिंह सोमवार को लापता हुए थे। मंगलवार को इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। बुधवार को उनका शव रोहतास जिले के करहगर के पास नहर में बरामद हुआ। बुधवार को ही एसपी यूएन वर्मा डुमरांव पहुंचे थे। उन्होंने श्याम किशोर सिंह के पुत्र से इस बारे में पूछताछ की। परिजनों ने यह आशंका व्यक्त की थी। इसमें किसी पंचायत प्रतिनिधि का हाथ हो सकता है। क्योंकि उनके जिम्मे छह पंचायतों का प्रभार था। इस बीच आज गुरुवार को जब उनका शव डुमरांव लाया गया। तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

जब मीडिया ने पीडि़त परिवार के सदस्यों ने बात की। उन्होंने कहा बगेन पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार से उनकी अनबन हुई थी। परिजनों द्वारा उनका नाम लिए जाने के बाद बड़ी तेजी से रंजीत का नाम उछला। क्योंकि वे मिलू चौधरी के पुत्र हैं। उनका इतिहास दागदार रहा है। जब मीडिया के लोगों ने इस बारे में डुमरांव डीएसपी केके सिंह से पूछा तो उन्होंने इस दिशा में भी जांच चल रही है। लेकिन, फिलहाल कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बताया था, सोमवार को ही उनका फोन बंद हो गया था। उसके बाद से पता नहीं चला। वे कहां गए, हो सकता है उनका अपहरण कर लिया गया हो। तभी तो करहगर के पास उनका शव पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here