केन्द्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र में सटे लापता होने के पोस्टर

1
1236

बक्सर खबर। केन्द्रीय परिवार कल्याण व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे लापता हैं। इसके पोस्टर शहर के प्रमुख चौक पर चस्पा दिए गए हैं। उन्हें ढंूढ कर लाने वाले को इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा की है कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने इसका प्रेस बयान जारी कर उनके उपर आरोप भी लगाए हैं। लेकिन, वे लोग उनकी तलाश क्यूं कर रहे हैं। सूचना देने वाले क्या इनाम मिलेगा। यह नहीं बताया। जबकि पोस्टर पर यह बातें लिखी हैं।

वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कहा हमारे सांसद देश के मंत्री हैं। उनके चेहरे को आगे कर बहुत से लोग अपना चेहरा चमकाने की गरज से ऐसी हरकतें करते रहते हैं। हमारे सांसद केन्द्र में मंत्री हैं। जिसकी वजह से प्रदेश की राजधानी में जो सुविधाएं मिलती हैं। वह तुरंत ही बक्सर में लागू होती हैं। जिले को प्राथमिकता के आधार पर जांच कीट मिले। आज बक्सर में आइसोलेशन वार्ड को कोविड केयर अस्पताल बनाया गया है। हर बेड पर आक्सीजन की व्यवस्था हो रही है। इसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन, स्वयं की राजनीति चमकाने वाले ऐसे लोग लाकडाउन का उल्लंघन कर राजनीति की रोटी सेक रहे हैं।

1 COMMENT

  1. बेशक ये महोदय मंत्री जी है परन्तु हमारे गाँव तक तो आज तक सड़क निर्माण नहीं हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here