‌‌‌सफल ऑपरेशन : तीन बच्चों ने लिया जन्म, दो बेटा एक बेटी

0
1505

– डॉक्टर नीलम सिंह ने की सर्जरी, किलकारी से गूंज उठा अस्पताल
बक्सर खबर। शहर के नील अस्पताल में सोमवार को मां ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। सूचना के अनुसार इन बच्चों के पिता धनसोई के रहने वाले संजय कुमार सिंह हैं। जिनकी पत्नी का सफल ऑपरेशन चरित्रवन के नील अस्पताल में किया गया। डाक्टर नीलम सिंह के अनुसार इनमें दो बेटे तथा एक बेटी है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने हमारे यहां अपनी पत्नी को दिखाया था।

बच्चों के साथ पिता संजय कुमार सिंह की फाइल फोटो

रिपोर्ट के अनुसार तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। लेकिन, एक ही गर्भ में तीन बच्चों के होने के कारण उसका ऑपरेशन करना जरुरी था। वैसे इससे पहले उन्होंने दूसरे प्रदेश में अपनी पत्नी का उपचार कराया था। बच्चों के पिता संजय सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए। एक साथ तीन संतानों को पाकर हम लोग काफी खुश हैं। यह पहला मौका है, जब पत्नी मां बनी है। लेकिन, अब इससे आगे नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here