‌‌‌ग्रीन इंडिया के सपने को साकार करने में जुटे छात्र

0
193

बक्सर खबर। गांधी जयंती के मौके पर डीएवी स्कूल लालगंज शाखा में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। आई आई टी मुंबई के प्रोफेसर चेतन सोलंकी ने छात्रों को ऐसी तकनीक के बारे में जानकारी दी। जिससे गांधी जी के स्वच्छता का सपना साकार हो सके। उन्होंने स्टूडेंट्स सोलर एंबेसडर कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सोलर सिस्टम बनाने की जानकारी दी। छात्रों को वीडियो, स्मार्टफोन व पीपीटी के माध्यम से यह जानकारी दी गई। तकनीक को समझकर छात्रों ने सोलर सिस्टम बनाकर दिखाया भी। इस कार्य में उनका सहयोग विद्यालय के शिक्षक चन्द्रभानु गुप्ता, शशिकांत सिन्हा और माधव ने सहयोग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य आशीष कुमार जाना सोलर सिस्टम हमारे लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता।

आज विज्ञान ने पुरी दुनिया को प्रगति के पथ पर लाकर खड़ा कर दिया है। लेकिन, इसके दुष्प्रभाव से पूरा विश्व प्रभावित है। हमारी जिम्मेवारी है कि इससे निजात की पहल करें। आज पूरी दुनिया प्रदूषण के कारण परेशान हैं। इसमें प्लास्टिक का बहुत बड़ा योगदान है। जिसके लिए केन्द्र सरकार ने यह अभियान छेड़ा है। हम सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए रोकथाम के उपायो पर ध्यान देना होगा। कूड़ा-कचरा उचित जगह पर फेकना चाहिए। इससे होने वाले नुकसान का सीधा प्रभाव मनुष्य को ही झेलना है। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि संतोष जताया कि आज का यह प्रयास भविष्य में छात्रों के बीच वृक्ष बनकर पुष्पित होगा। इस दौरान शिक्षक अजय कुमार उपाध्याय, प्रभु भूषण श्रीवास्तव, विजय भूषण, संजय कुमार व बृजेश कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here