‌‌‌नवोदय विद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा, बैठे भूख हड़ताल पर

0
403

-विरोध जताने वाले छात्रों ने विद्यालय में की तोड़-फोड़
बक्सर खबर। जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर के छात्रों ने शुक्रवार को वहां भारी हंगामा किया। अव्यवस्था के खिलाफ भड़के छात्रों ने विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ की और संपति को नुकसान पहुंचा। जब वहां मीडिया के लोग पहुंचे तो उन्होंने कहा यहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। शिक्षक हैं लेकिन, पढ़ाई का सिड्यूल नहीं है।

न भोजन अच्छा मिल रहा है न ही दवाओं का इंतजाम है। छात्रों ने एक लगायत अनेक शिकायतें की। उनका कहना था हम यहां के किसी शिक्षक, प्रधानाध्यापक से बात नहीं करेंगे। सीधे विभाग के डीसी से बात होगी। वे जब तक नहीं आएंगे। हम भूख हड़ताल पर रहेंगे। बातचीत के क्रम में छात्र बार-बार एक बात दोहरा रहे थे। यहां पारदर्शिता नहीं है।

नवोदय में प्रदर्शन करते छात्र

हमारे लिए क्या आता है। इसकी जानकारी हमें नहीं दी जाती। प्रधानाध्यापक जब से आए हैं। सबकुछ मनमाने ढंग से हो रहा है। हालांकि इस बाबत विद्यालय प्रबंधन से बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष क्या है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, इस प्रदर्शन को देखकर लगा। अब स्कूल के छात्र अध्ययन से ज्यादा बजट पर ध्यान देने लगे हैं। विरोध के नाम पर विद्यालय की संपति को नुकसान पहुंचाना क्या जायज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here