‌‌‌सीएए के खिलाफ 14 वें दिन भी धरना जारी

2
444

बक्सर खबर। स्टेशन रोड के कवलदह पार्क में चल रहा सीएए के खिलाफ धरना चौदहवें दिन भी जारी रहा। विरोध का धरना हम भारत के लोग बैनर तले जारी है। जिसमें राजनीतिक लोग भी शामिल हो रहे हैं। वे दल जो राजनीतिक रुप से इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। वे बढ़चढ़कर इसमें शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा गैर राजनीतिक लोग भी शामिल हो रहे हैं। एक दिन पहले शहर के चिकित्सक डाक्टर तनवीर फरीदी, पूर्व सांसद तेज नारायण जैसे लोग भी दिखे।

यहां आने वाले लोग अपने भाषण में सरकार और विधेयक के खिलाफ अपना पक्ष रखते हैं। लोगों को बताते हैं। इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। धरना देने वालों की मांग है। इस कानून को वापस लिया जाय। मंगलवार के धरने में गणपति मंडल, शंभु यादव ब्रह्मपुर विधायक, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम, बबलु यादव, दीपचंद दास, कुमार नयन, जुनैद आलम आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here