छापामारी करने पहुंची पुलिस पर पथराव

0
2835

बक्सर खबर। गांव में भी शराब बिक रही है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। तो कुछ ऐसे लोग भी हैं। जो अवैध कारोबार को सह दे रहे हैं। आज मंगलवार की शाम मुफस्सिल थाना के महदह गांव में पुलिस छापामारी करने पहुंची। लगभग सात से आठ बजे के मध्य का समय था। एक पुलिस पदाधिकारी और तीन-चार सिपाही वहां धमके। शिकायत करने वालों ने सटीक जानकारी दी थी। पुलिस ने वहां धावा बोला। जहां समोसा और अंडे की दुकान वाले शराब बेचते हैं। तय जगह से एक पेटी शराब बरामद हुई।

पुलिस आरोपी महिला से इस बारे में पूछताछ कर रही थी। तभी संरक्षण देने वालों ने कुछ किशोरों को उकसा कर पत्थरबाजी करा दी। पुलिस मजबूर थी। क्योंकि महिला को हाथ नहीं लगा सकती थी। ऐसे में वहां से पुलिस ने बचकर निकलना ही श्रेयकर समझा। इसकी सूचना रात दस बजे के लगभग मीडिया को मिली। सत्यता की जांच के लिए मुफस्सिल थाने से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन, बात न हो पाने के कारण आगे की कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here