भूमि विवाद में सौतेले भाई ने किया धारदार हथियार से हमला

0
1817

-घायल को उपचार के लिए भेजा गया आरा, प्राथमिकी में मामला उलझा  
बक्सर खबर। जिस भाई ने अपनी सारी संपत्ति दूसरे भाई के नाम कर दी। उसके ही परिजन उसे परेशान कर रहे थे। नाजारा होकर उसने गुरुवार को घातक कदम उठा लिया। धारदार हथियार से अशोक दुबे ने अपने बड़े भाई श्रीदयाल दुबे पर वार कर दिया। जिसके कारण वे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव की है। जहां गुरुवार की दोपहर दो बजे के लगभग ऐसा हुआ। वैसे घटना की जो प्राथमिकी दर्ज हुई है। उसमें विजय सिंह को भी हमलावर बताया गया है। सूचना के अनुसार अशोक दुबे नावल्द हैं।

उन्होंने अपनी जमीन बड़े भाई श्रीदयाल दुबे के पुत्रों के जिम्मे कर दी है। लेकिन, इसी बीच गांव के विजय सिंह ने वही जमीन उनकी बहन से अपने नाम करा ली। इतना ही नहीं अशोक को भी झांसे में लेकर उससे भी जबरन जमीन लिखवाने का शिकायती आवेदन थाने में डलवा दिया। कुल मिलाकर एक परिवार जो अपना जीवन काट रहा था। वह भू माफिया के चंगुल में आ गया और विवाद यहां तक पहुंचा कि घर में पड़े सब्जी काटने वाली पहसुल से अशोक ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए आरा भेजा गया है। पैसे वाले को पुलिस ने अभी हाथ नहीं लगाया है। लेकिन, आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here