स्टेशन मास्टर ने कर दी पत्नी की हत्या, फरार

0
8925

– बच्चों ने बताया पिता ने मां को मारा चाकू
बक्सर खबर। पति ने चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। घटना तीन पहले की है। लेकिन, वह इतनी दूर हुई कि, मृतका शव ससुराल आते-आते आज तीन दिन गुजर गए। मृतक अंजनी कुमारी की शादी कोरानसराय के रहने वाले राहुल कुमार सिंह से हुई थी। वह अपने पति के साथ पिछले ही माह सिलीगुड़ी गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया बुधवार को राहुल ने अपने दो बच्चों के सामने ही पत्नी को चाकू से गोद दिया। गुरुवार को जब यह बात वहां की पुलिस को पता लगी तो घर वालों को सूचना मिली। आरोपी राहुल फरार है।

वह असम के केदुकोना में बतौर स्टेशन मास्टर तैनात है। उसकी शादी अंजनी के साथ 13 फरवरी 2019 को हुई थी। अंजनी उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर, थाना जमानिया, ग्राम करमहरी की निवासी थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा लगभग साढ़े पांच वर्ष का है। उसी ने पुलिस को बताया कि, पापा ने ही मम्मी को मारा है। जब मायके वालों को घटना की जानकारी मिली तो वे भागे-भागे शुक्रवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। वहां से शव लेकर वापस उसके ससुराल के लिए निकले। आज शनिवार को उसे कोरानसराय लेकर पहुंचेंगे।

सूत्रों की माने तो शादी के कुछ वर्ष बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्कॉर्पियो की मांग करने लगे थे। जिसके कारण दोनों परिवार में तनाव चल रहा था। हालांकि शादी के वक्त 12 लाख रुपये नकद देकर विवाह किया गया था। मामला उलक्षा तो बक्सर महिला थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज हुई।  पुलिस का दबाव पड़ा तो मामला सुलह समझौते तक पहुंचा। जून में ही अंजली को उसका पति अपने साथ वहां ले गया था। लेकिन, एक पखवारा भी नहीं गुजरा और यह दुखद घटना सुनने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here