तस्करों को चढ़ा फिल्मी बुखार, पुष्पा स्टाइल में गांजा लेकर हुए गिरफ्तार

0
1026

-गिरफ्तार सात तस्करों में छह बक्सर के हैं रहने वाले  
बक्सर खबर। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को इन दिनों फिल्मी बुखार चढ़ा हुआ है। पिछले सप्ताह बोलेरो की छत में शराब बरामद हुई थी। शुक्रवार की शाम एक बोलेरो जब्त हुई। जिसमें गाड़ी सीलिंग (छत का निचला हिस्सा) से लेकर, सीट और बंफर तक में गांजा छुपाया गया था। लेकिन कहते हैं तू डाल-डाल तो हम पात-पात। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक बोलेरो चौसा स्थित चेकपोस्ट के पास रोकी। जिससे 121 किलो गांजा बरामद हुआ। हालांकि पुलिस को उसे तलाश करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

क्योंकि उसे जगह-जगह छुपाया गया था। इस आरोप में कुल सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार को इसकी जानकारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने पीसी के दौरान दी। उन्होंने बताया कि तस्करों का नेटवर्क, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक फैला है। बरामद बोलेरो पर वैसे तो यूपी का नंबर प्लेट लगा है। लेकिन, उसके अंदर कई प्रदेशों के नंबर प्लेट रखे मिले हैं। उन्होंने बताया कि यह खेप गाजीपुर से बक्सर आ रही थी। जिसकी पुख्ता जानकारी मिली थी। प्रशिक्षु डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर वाहन चेकिंग के लिए भेजा गया।

वाहन के अंदर से गांजा के पैकेट निकालते पुलिस कर्मी

कर्मनाशा नदी के रास्ते सफेद बोलेरो बिहार की सीमा में दाखिल हुई।तलाशी के दौरान जगह-जगह छिपाए गए कुल 25 बंडल मिले। जिसका वजन 121 किलो 407 ग्राम है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कमल कुमार सिंह (उम्र 28 वर्ष) ग्राम चैन छपरा, थाना सिन्हा ओपी, राजकुमार शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, ग्राम जगदीशपुर, थाना मुफस्सिल जिला बक्सर, रवि कुमार सिंह पुत्र अवधेश सिंह, ग्राम रामोबरिया, थाना औद्योगिक, बक्सर। अशोक कुमार पाल पुत्र राजनाथ पाल, ग्राम जगदीशपुर, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर। संतोष कमकर पुत्र रामविलास कमकर, ग्राम नागपुर-गैधरा, थाना राजपुर, अभय कुमार सिंह पुत्र सुनील सिंह, ग्राम मझरियां, थाना औद्योगिक, अरुण कुमार पुत्र यमुना यादव ग्राम पड़री, थाना औद्योगिक, सभी जिला बक्सर को गिरफ्तार किया गया है। पीसी के दौरान सदर डीएसपी गोरख राम, डीआइयू के रंजीत कुमार, मुफस्सिल के थानाध्यक्ष अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here