बहनों ने चलाया स्वच्छता अभियान का झाडू

0
266

बक्सर खबर : छठ त्योहार का आगाज मंगलवार से हो गया है। स्वच्छता अभियान का क्या महत्व है। यह बात अब हर किसी को समझ में आ रहा है। इसका अलख जगाने के लिए स्कूली छात्राएं सिविल लाइन सरस्वती विद्या मंदिर से निकली। मुनीम चौक से लेकर सति घाट तक इन लोगों ने अपना अभियान चलाया। 43 छात्राएं और कुछ शिक्षक एवं पूर्व वर्ती छात्राएं सभी ने इसमें हिस्सेदारी की। गलियों की सफाई से लेकर, नालियों में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव इन छात्राओं ने किया। कुछ दस्ताने लगा कूड़ा हटा रहीं थी। कुछ ने चिमटा लगा नालियों में पड़ी पालिथिन को साफ किया।

इनका जजबा देखने लायक था। शिक्षकों ने बताया सभी छात्राएं सरस्वती विद्यामंदिर बालिका खंड की हैं। इन लोगों रक्षा बंधन के त्योहार में भी शहर के दलित बस्तियों में जाकर बच्चों को राखी बांधी थी। छात्राओं का यह सक्रिय सामाजिक रुप प्रेरणा दायक है। अभियान के दौरान शिक्षक सुधारी कुमार, कुनाल कुमार, मनोज कुमार पांडेय, अनंत पांडेय, प्रमोद कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे। इसकी जानकारी कुश कुमार ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here