छठ के दौरान हर छोटे-बड़े घाट पर रखे पैनी नजर : डीएम

0
466

बक्सर खबर : छठ पूजा का उत्सव मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। प्रथम दिन जिलाधिकार अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने रामरेखा घाट पर बैठक की। जिले के सभी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक यहां एक साथ आयोजित हुई। शहर के सबसे व्यस्त घाट को डीएम को इस लिए चुना। जिससे उनके आने से पहले ही नगर परिषद और प्रशासन यहां की व्यवस्था को उनके आने से पहले मुकम्मल कर ले। उपस्थित पदाधिकारियों से डीएम ने कहा यह त्योहार आस्था का है। इस लिए आप सभी परेशान न हों। चुनाव जैसा महापर्व हम लोग सभी चुनौतियों के बीच मना लेते हैं। कोई परेशानी नहीं होती। तो लोक आस्था के त्योहार में क्या परेशानी आएगी। इसमें सभी लोगों का सहयोग मिलता है। सफाई से लेकर हर तरह की जरुरत में लोग बढ़कर हिस्सा लेते हैं। त्योहार के दौरान जिनकी ड्यूटी लगी है। वे थोड़ी सजगता बरतेंगे।

घाट पर पूर्व में ही मुआयना कर लें। साफ-सफाई, प्रकाश का प्रबंध एवं नदी में लगे बैरियर देख लें। कुछ आवश्यक प्रतीत हो तो उसे व्रतियों के आने से पहले मुकम्मल कर लें। साथ ही साथ यह ध्यान रखे। सावधानी सिर्फ बड़े घाटों पर ही नहीं बरतनी है। छोटे तालाब हों या गांव कस्बे के जल स्त्रोत। हर जगह आवश्यक मुस्तैदी जरुरी है। जिससे शांति पूर्ण ढंग से त्योहार को मनाया जा सके। बैठक में पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने भी अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी मोबीन अली अंसारी के अलावा दोनों अनुमंडल के एसडीओ गौतम कुमार, प्रमोद कुमार समेत सभी पदाधिकारी, दंड़ाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here