दीदी के देवर ने दिया युवती को प्यार में धोखा, सात नामजद

0
2358

– पांच साल तक करता रहा यौन शोषण, अब शादी से इनकार
बक्सर खबर। दीदी के देवर को दिल दे बैठी युवती को प्यार में करारा धोखा मिला है। परेशान युवती ने अपने परिजनों को यह बात बताई। पिछले पांच वर्ष से वह मेरे साथ संबंध में था। हमेशा जीने-मरने की कसमें खाता था। शादी करने का भरोसा दिया था। परिजनों ने इस मामले में युवक के घर वालों से बात की। लेकिन, वे शादी से मुकर गए।

अंतत: पीड़िता के बयान पर प्रेमी कलस्टर चौधरी समेत कुल सात लोगों के खिलाफ महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछने पर थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि दोनों बालिग हैं। लड़की राजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवक कैमूर जिला के रामगढ़ का निवासी है। बहन की शादी के बाद से ही युवक का इससे मेलजोल हो गया था। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। दोषियों के विरूद्ध कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here