‌‌‌ शहर में खुला स्वर्ण की तरह दिखने वाले गहनों का शोरूम

0
1437

-शादी के लिए किराए पर भी मिलते ही आभूषण
बक्सर खबर। शहर के मेन रोड में एक ऐसा शोरूम खुला है। जहां स्वर्ण आभूषण की तरह दिखने वाले गहने मिल रहे हैं। वैसे इसे आम बोलचाल की भाषा में लोग कई नाम से संबोधित करते हैं। शादी विवाह के मौके पर कुछ लोग किराए पर भी लेते हैं। लेकिन, अपने शहर में संभवत: कोई ऐसा शोरूम नहीं था। जहां इसे खरीदने की चाह रखने वाले अपनी पसंद से ले सकें। हालांकि इक्का-दुक्का दुकानों पर इसकी बिक्री जहां-तहां होती है। लेकिन, बदलते परिवेश में इसकी मांग बढ़ी है। शायद इसी वजह से अब अपने यहां भी किसी ने इसका बड़ा सा शोरूम ही खोल दिया है।

यह दुकान है शहर के मेन रोड में बड़ी देवी के समीप। जिसका नाम रखा गया है एल बी क्रिएशन। पूछने पर इसके संचालक ने बताया कि हमारे दादा लक्ष्मी विश्वनाथ के नाम से शहर में पुराना कारोबार था। पिछले तीन-चार दशक से हम देश के दूसरे शहर में कारोबार कर रहे थे। लेकिन, हमें लगा की अपने शहर में भी इसका प्रतिष्ठान खुलना चाहिए। इस परिवार के सदस्य सुनील केशरी ने बताया कि हमारे यहां वन ग्राम गोल्ड में अच्छे और किफायती गहने मिल रहे हैं। गोल्ड लेक, फैंसी ज्वेलरी, स्टोन ज्वेलरी, ब्रासलेट, चेन और हर तरह की जरुरत के आभूषण उपलब्ध हैं। (वोकल फॉर लोकल कालम प्रत्येक बुधवार को प्रकाशित होता है। इसके लिए आप बक्सर खबर से संपर्क कर सकते हैं। हमारा नंबर है 9431081027)। अगर आपने भी कोई नया स्टार्टअप शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here